शिवपुरी। पुलिस विभाग में मंगलवार को दो थाना प्रभारियों पर कार्रवाई से हलचल मच गई। नरवर टीआई विनय यादव को लाइन अटैच किया गया, जबकि खनियाधाना टीआई केदार सिंह यादव निलंबित कर दिए गए। नरवर की कार्रवाई को ऐतिहासिक तोप चोरी और हाल में हुई जुआ कार्रवाई से जोड़कर चर्चा हो रही है। किले से तोप चोरी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद तोप अब तक बरामद नहीं हुई है। वहीं खनियाधाना टीआई की कार्रवाई को नाबालिग मिसिंग मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों मामलों में आधिकारिक कारण स्पष्ट होना बाकी है।
.jpg)
