शिवपुरी 27 नवम्बर 2026 विकासखंड पिछोर में विकासखंड टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ममता शाक्य द्वारा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचरियों को एनआरसी मंे कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में विकासखंड टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन आज दिनांक 27 नवम्बर 2026 को किया गया । जिसमें एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनआरसी खनियाधाना में एक भी बच्चे के भर्ती नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए ताकि बच्चों को समय पर उचित पोषण एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। वहीं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ड्यू एवं ओवरड्यू बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पेंटा.1, एमआर 1 एमआर 2 एवं पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
बैठक में विकासखंड खनियाधाना की समस्त एएनएम एवं सीएचओ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन करने एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी पिछोर डॉ. वीडी चतुर्वेदी एवं खनियाधाना डॉ. रोहित भदकारिया, दीपेन्द्र दुबे ;आरआरटी, श्री अमित गुप्ता, जिला समन्वयक जेएसआई सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
